धार्मिक उत्सव

  • श्री बालाजी हनुमान मंदिर में प्रत्येक वर्ष हनुमान जयंती, दशहेरा, दिवाली एवं होली के अवसर पर विशाल यज्ञ एवं अन्य धार्मिक आयोजन भी किया जाता है जिसमे श्रद्धालु भक्त शामिल होकर अपने सभी प्रकार की कामना प्राप्ति एवं निरोगता के लिए आहुति देते हैं|
  • हर वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव भी मन्दिर में मनाया जाता है | जिसमे आचार्य श्री महेश जी महाराज के द्वारा गुरु दीक्षा दी जाती है | साथ ही यज्ञ, प्रवचन, भजन – कीर्तन आदि मांगलिक कार्यक्रम भी इस अवसर पर किये जाते हैं|
  • जो भी भक्त अपने निवास या किसी भी अन्य स्थान पर आचार्य श्री महेश जी महाराज के द्वारा श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा, प्रवचन, हवन एवं पूजा पाठ आदि करवाना चाहते हैं उसके लिए आप सम्पर्कसूत्र से समय ले सकते हैं|
  • महामृत्युंजय जाप, पितृदोष शान्ति, कालसर्पदोष निवारण एवं शान्ति पाठ, भूमि पूजन, ग्रह – शान्ति, किसी भी प्रकार का जाप अनुष्ठान किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण हेतु आप पंडित यतेन्द्र शर्मा जी से सम्पर्क कर सकते है जिनकी देखरेख में कर्मकांडी विद्वानों द्वारा जप एवं अनुष्ठान आदि किया जाता है|